जिला सत्र न्यायालय दुर्ग में मुवक्किल की मां ने अधिवक्ता को मारा थप्पड़, मामला पहुंचा थाने, पुलिस ने शुरू की जांच
दुर्ग 23 फरवरी । जिला सत्र न्यायालय दुर्ग में आज दोपहर को अधिवक्ता के साथ मुवक्किल की मां के द्वारा थप्पड़ मारकर अभद्र व्यवहार किया गया अधिवक्ता की शिकायत पर दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी या महिला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि आज दोपहर को जिला सत्र न्यायालय में अधिवक्ता अपने जूनियर वकीलों के साथ बैठे थे। इसी दौरान दोपहर 1:45 बजे के लगभग उनके मुवक्किल की मां सेक्टर 6 भिलाई निवासी जिला सत्र न्यायालय पहुंची और टेबल पर हाथ पटकते हुए अधिवक्ता से केश में कुछ नही कर रहे हो बोलकर गाली गलौच मारपीट करने लगी। अधिवक्ता द्वारा महिला समझकर हटाया तो पुन: गाल पर थप्पड मारी और गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के पश्चात अधिवक्ता के द्वारा कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की अधिवक्ता की शिकायत पर से कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ भादवि की धारा 323 294 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

