पेंशन की कार्यवाही को बाधित करने के चलते लिपिक सहायक ग्रेड-02 को बीईओ ने किया गया निलंबित
दुर्ग 10 अगस्त । पेंशन की कार्यवाही को बाधित करने के चलते बीईओ कार्यलय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 यतीन्द्र कुमार सोनी को निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि एक सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ने कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा से शिकायत किया था कि पेंशन प्रकरण के निपटारे के लिये बीईओ कार्यालय के लिपिक सोनी के द्वारा अनाधिकृत राशि की मांग की गई थी।

