सिविल कांट्रेक्टर ने सेक्टर 6 अंडर ब्रिज के पास फांसी लगाकर की आत्महत्या, 3 दिन पूर्व काम पर जाने निकला था घर से
भिलाई नगर 30 नवंबर । सिविल कांट्रेक्टर द्वारा आज सुबह सेक्टर 6 अंडर ब्रिज के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। सूचना पर से भिलाई नगर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। 27 नवंबर की सुबह घर से काम पर जाने निकला था । सिविल कांट्रैक्टर द्वारा की गई आत्महत्या के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
भिलाई नगर थाना प्रभारी एम एल. शुक्ला ने बताया कि आज सुबह 9:00 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई थी। एक अधेड़ व्यक्ति सेक्टर 6 अंडर ब्रिज के पास जंगल में पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शिनाख्त का प्रयास किया गया। स्मृति नगर चौकी में 2 दिन पूर्व गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के कारण मृतक की पहचान प्रवीण राय पिता काली पद राय 47 वर्ष निवासी अवध बिहारी कॉलोनी मकान नंबर 17 पुष्पक नगर के रूप में हुई। मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
इधर स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि मृतक की पत्नी श्रीमती नमिता राय द्वारा दर्ज कराई गई । गुमशुदगी की रिपोर्ट में उल्लेखित किया था कि मृतक पैसे से निजी सिविल कांट्रेक्टर है। 27 नवंबर को सुबह 8:30 बजे के करीब अपनी बाइक से काम पर जाने के लिए निकला था। जो आज तक नहीं लौटा था लगातार पतासाजी की गई थी।परंतु जानकारी मिलने के अभाव में स्मृति नगर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

