नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनु विभाग में चला कांबिंग गश्त अभियान, 48 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार, श्रेष्ठ कार्य के लिए छावनी निरीक्षक की एसपी ने की प्रशंसा

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनु विभाग में चला कांबिंग गश्त अभियान, 48 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार, श्रेष्ठ कार्य के लिए छावनी निरीक्षक की एसपी ने की प्रशंसा


नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनु विभाग में चला कांबिंग गश्त अभियान, 48 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार श्रेष्ठ कार्य के लिए छावनी निरीक्षक की एसपी ने की प्रशंसा

भिलाई नगर 20 नवंबर । नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनु विभाग मे कल 5 थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा कांबिंग गश्त की गई। 55 वारंटो की तामिली कर 48 वारंटियों को पकड़ा गया।


नगर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि छावनी अनु विभाग के 5 थानों में जामुल, छावनी, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवं कुम्हारी में पांचों थाने में दल बल के साथ 24 घंटे तक कांबिंग गश्त की गई। इस कॉम्बिन गश्त में थाने के ही पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए । रातों रात 55 वारंट तामिल किए गए ।

48 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया । सर्वाधिक 27 गिरफ्तारी के साथ थाना छावनी का कार्य रहा सबसे सराहनीय रहा। इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा ने निरीक्षक एवं थाना प्रभारी छावनी मोनिका पांडे और छावनी थाना की प्रशंसा की।


कुल वारंट तामील: 55
स्थायी वारंट: 41
गिरफ्तारी वारंट: 14
कुल गिरफ्तारी: 48
10 गिरफ्तारी वांरट एवं 3 स्थाई वारंट एवं 2 जेल में निरुद्ध होने से तमिल किया गया और एक कैंसिलेशन होने से तामील किया गया।