टाउनशिप को कब्जा मुक्त कराने नगर सेवा विभाग का अभियान जारी, 8 आवासों से बेदखल किए गए कब्जे धारी, दलालों और भूमाफियाओं में हड़कंप, FIR दर्ज
भिलाई नगर 14 मई । अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे बेदखली अभियान के तहत नगर सेवाये, भिलाई इस्पात संयंत्र ने एक और बड़ी कार्यवाही की है ।प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाये, भिलाई इस्पात सयंत्र द्वारा आज आठ मकानों को अवैध कब्जेधारिओ से खाली करवाया गया। आवाज क्रमांक 232A/000/RS, 28K/000/RS, 373H/000/RS, 1A/32/01, 316F/000/RISALI, 316H/000/RISALI, 7G/10/03 12F/13/04 खाली कराए गए हैं।
अवैध कब्जे से खाली करा कर सील किया गया तथा चाबी रखरखाव कार्यालय तथा अलॉटी को सौप गया।एक आवास संपदा न्यालय द्वारा डिक्री पारित था । साथ ही 25 अवैध कब्जेधारियों को नोटिस सर्व किया गया ।प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध अभियान निरंतर चलाया जाएगा तथा आवस्यकता अनुसार दलालों और कब्जेधारिओ के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ FIR भी करवाया जा रहा है । ।मकानों और बी एस पी भूमि से अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध बेदखली अभियान निरंतर जारी रहेगा।ऑफिसर्स एसोसिएशन ,संयुक्त श्रमिक यूनियन तथा आम नागरिको द्वारा इस अभियान को समर्थन दिया गया है।

