सिटी बसों का परिचालन रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से 16 किलोमीटर की परिधि में किया जाए, महासंघ ने परिवहन मंत्री के समक्ष रखी मांग

सिटी बसों का परिचालन रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से 16 किलोमीटर की परिधि में किया जाए, महासंघ ने परिवहन मंत्री के समक्ष रखी मांग


सिटी बसों का परिचालन रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से 16 किलोमीटर की परिधि में किया जाए, महासंघ ने परिवहन मंत्री के समक्ष रखी मांग

रायपुर 6 सितंबर । छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की बैठक भाटागांव रायपुर में आज सम्पन्न हुई । जिसमें राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित सिटी बसों के पुनः परिचालन के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया । छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से आये हुए बस संचालकों ने छत्तीसगढ़ सरकार से निवेदन किया है कि सिटी बसों को उसकी परिभाषा के अनुरूप सिटी के भीतर या बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से 16 किमी की परिधि के भीतर संचालित किया जाय। केवल लाभप्रद मार्गों पर पूर्व से संचालित बस संचालकों के मार्ग में सिटी बस संचालन न किया जाय ।

बल्कि जिस शहर के लिए बस सुविधा न हो वहां संचालित किया जाय। बैठक के पश्चात सभी बस संचालकों ने कलेक्टर रायपुर, रायपुर नगर निगम आयुक्त व परिवहन मंत्री मो अकबर से प्रत्यक्ष मुलाकात की तथा अपनी समस्याएं बताई गई। बस संचालको के प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के संरक्षक प्रमोद दुबे, प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली, प्रमुख सलाहकार शिवेश सिंह, महानगरीय बस सेवा के अध्यक्ष अमरजीत चहल, चम्पालाल साहू, सिकन्दर सिंह सेखों, मोहन कसार, लोकेश्वर सिंह राजपूत, सुमित ताम्रकार, अनूप यादव,जहीर अहमद, जिला अध्यक्ष शेष नारायण कसार, जावेद खान, अकरम खान, मानक ठाकुर, यशवंत ठाकुर, राघवेंद्र गुप्ता, संजय रावते, साधना शर्मा, शकूर मोहम्मद,अरशद चांगल, दयालु राम निर्मलकर, रमेश शर्मा, अश्वनी वर्माजुल्फिकार अली, महावीर गुप्ता, एस एल दुबे, अखिलेश पाठक, नंद किशोर वर्मा, बृजेश दुबे सहित सभी जिलों के बस संचालक व उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए।