भिलाईनगर, 34 सितंबर 2026। बोनस फार्मूला रद्द करने, सम्मानजनक बोनस देने और 39 महीने के एरियर सहित लंबित वेतन समझौते को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर हिंदुस्तान स्टील एम्पलाईज यूनियन (सीटू) भिलाई द्वारा 25 सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन के मुताबिक प्रदर्शन सुबह 8 बजे से 8:45 बजे तक बोरिया गेट पर आयोजित होगा। सीटू ने कर्मचारियों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बोनस फार्मूला रद्द कर सम्मानजनक बोनस देने तथा 39 महीने के एरियर सहित लंबित वेतन समझौते को शीघ्र पूरा करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
सीटू ने कर्मचारियों से प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता दर्ज कराने का आह्वान किया है।

