भिलाईनगर,02 अक्टूबर 2026। स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (CITU) के आह्वान पर बोनस को लेकर कर्मियों की भावनाओं के साथ किए जा रहे कथित खिलवाड़ और बोनस विरोधी फार्मूले के खिलाफ 3 अक्टूबर को भिलाई में प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग का आयोजन किया है।
CITU से जुड़े श्रमिकों के अनुसार, शनिवार 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे से 8:45 बजे तक बोरिया गेट, भिलाई में प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग आयोजित होगी। इस दौरान बोनस संबंधी फार्मूले के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।
आयोजकों ने अधिक से अधिक कर्मचारियों एवं श्रमिक साथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान बोनस के मुद्दे पर संगठन की मांगों और श्रमिकों की भावनाओं को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।

