*कोविड-19 टीकाकरण ब्रेकिंग : जिले में 12 से 14 वर्ष तक आयु के बच्चों को कल से लगेगा कोविड-19 वैक्सीन, पात्र बच्चे जिला अस्पताल मे लगा सकेंगे टीके*

*कोविड-19 टीकाकरण ब्रेकिंग : जिले में 12 से 14 वर्ष तक आयु के बच्चों को कल से लगेगा कोविड-19 वैक्सीन, पात्र बच्चे जिला अस्पताल मे लगा सकेंगे टीके*


जिले में 12 से 14 वर्ष तक आयु के बच्चों को कल से लगेगा कोविड-19 वैक्सीन, पात्र बच्चे जिला अस्पताल मे लगा सकेंगे टीके

दुर्ग 15 मार्च । जिले में 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चें को कोविड-19 महामारी से सुरक्षा एवं बचाव के लिए कल से जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोर्बीवेक्स वेक्सीन लगाया जावेगा। यह टीकाकरण केवल जिला अस्पताल में ही होगा ।

कलेक्टर  डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के निर्देशानुसार 16 मार्च से जिला चिकित्सालय दुर्ग में 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चे को कोर्बीवेक्स वेक्सीन लगा कर इस अभियान की शुरुआत की  जावेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया की कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चो को कल से से जिले मैं वैक्सीन लगाया जावेगा। उन बच्चो को जिनका जन्म 2008, 2009 एवं 2010 तक जन्मे हो एवं 12 वर्ष पूर्ण कर लिये हो परन्तु 14 वर्ष से अधिक न हो उन्हें कोर्बीवेक्स वेक्सीन लगाया जावेगा। जिन्हे प्रथम डोज लगेगा । उन्हें सेकड डोज 28 दिन बाद लगाया जावेगा। प्रोटोकाल को ध्यान मे रखते हुए वैक्सीनेशन केवल जिला अस्पताल में ही लगाया जावेगा। स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को प्रिकॉशन डोज निर्धारित टीकाकरण केन्द्र में लगाया जावेगा।आम जनता से अपील है कि कोविड-19 महामारी के सामान्य दिशा निर्देशो (फिजीकल डिस्टेंसिंग, हैंड वाशिंग एवं मास्क उपयोग) का पालन किया जावेगा।