मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 22 अगस्त को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 22 अगस्त को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 21अगस्त । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 22 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। जनदर्शन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रदेश की जनता उत्साहित रहती है। बड़ी आशा के साथ पीड़ित वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष उपस्थित होते हैं जिसका समाधान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा किया जाता है।