प्रधानमंत्री को प्रचार मंत्री कहने वालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव ने बताया फ्यूज बल्ब है, जनता इन्हें उखाड़ कर फेंक चुकी है इनमें कोई दम नहीं, पुलिस क्लस्टर चैंपियनशिप का सफल आयोजन हमारा सौभाग्य

प्रधानमंत्री को प्रचार मंत्री कहने वालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव ने बताया फ्यूज बल्ब है, जनता इन्हें उखाड़ कर फेंक चुकी है इनमें कोई दम नहीं, पुलिस क्लस्टर चैंपियनशिप का सफल आयोजन हमारा सौभाग्य


दुर्ग 27 सितंबर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फ्यूज बल्ब है वर्ष 2023 के चुनाव में जनता हरा चुकी है, यह जनता के विश्वास खो चुके हैं। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
श्री साय ने कहा कि प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 का पहला आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। पूरे देश से बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएफ एवं पुलिस के खिलाड़ियों के द्वारा पांच दिवसीय आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। पहली बार में ही बहुत ही अच्छा आयोजन हुआ है जो छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम साय ने कहा कि यह लोग फ्यूज बल्ब है इनको पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है सत्ता में रहते हुए पिछले 5 साल में उनके द्वारा बहुत बड़े-बड़े वादे जनता से किए गए और सत्ता में आए भी परंतु सत्ता में आने के बाद जनता से विश्वास खोने का ही काम किया है। जनता के साथ विश्वास घाट करने का काम किया है। इसलिए इन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उखाड़ कर फेंक दिया। ऐसे लोगों की बातों में कोई दम नहीं है।