मुख्‍यमंत्री जगन मोहन सबसे अमीर, बंगाल की ममता हैं सबसे गरीब सीएम, केजरीवाल, पुष्कर धामी और नितिश बाबू हैं साढे़ 3 करोड़ के आसामी

<em>मुख्‍यमंत्री जगन मोहन सबसे अमीर, बंगाल की ममता हैं सबसे गरीब सीएम, केजरीवाल, पुष्कर धामी और नितिश बाबू हैं साढे़ 3 करोड़ के आसामी</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 18 दिसंबर। भारत में कई राज्यों के मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। चुनाव आयोग में इन नेताओं ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा हलफनामे के माध्यम से दिया हुआ है जिसके अनुसार सबसे अमीर मुख्यमंत्री की बात करें तो इसमें टॉप पर आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी हैं वहीं सबसे कम प्रॉपर्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक करोड़पति हैं।
देश में सबसे अमीर सीएम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पास जहां 510 करोड़ की चल-अचल सम्पत्ति है वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के पास महज 16 लाख 72 हजार रुपये की प्रॉपर्टी है। गरीब मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में वो सबसे आगे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी एक करोड़पति मुख्यमंत्री हैं, उनके पास 3 करोड़ 44 लाख रुपये की चल-अचल प्रॉपर्टी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास 3 करोड़ 34 लाख रुपये की संपत्ति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी करोड़पति सीएम की लिस्ट में शुमार है, उनके पास 3 करोड़ 9 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान के पास 1 करोड़ 94 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करोड़पति हैं, उनके पास 1 करोड़ 54 लाख रुपये की संपत्ति है। एन बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं, उनके पास 1 करोड़ 47 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। मनोहर लाल खट्टर दो बार से हरियाणा के सीएम हैं, वो भी करोड़पति मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। उनके पास 1 करोड़ 27 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन की संपत्ति 1 करोड़ 18 लाख रुपये है।