चिकन प्रेमियों हो जाओ सावधान…‼️ “कड़कनाथ” में भी बर्ड फ्लू वायरस की हुई पुष्टि, वायरस के कारण 4 हजार मुर्गे मुर्गी और बतख को मारने आदेश

<em>चिकन प्रेमियों हो जाओ सावधान…‼️ “कड़कनाथ” में भी बर्ड फ्लू वायरस की हुई पुष्टि, वायरस के कारण 4 हजार मुर्गे मुर्गी और बतख को मारने आदेश</em>



सीजी न्यूज ऑनलाईन डेस्क, 25 फरवरी। एक बड़ी खबर झारखंड के बोकारो जिले से आई है जहां बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिलने के बाद एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों और बत्तख समेत करीब 4 हज़ार पक्षियों को मारा जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लोहांचल के फार्म में कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे में एचएन-1 वायरस की पुष्टि हुई है। इस फार्म पर 800 पक्षियों की मौत हो गई और 103 पक्षियों को मारना पड़ा है।
पशु स्वास्थ्य और उत्पादन संस्थान के निदेशक डॉ. बिपिन बिहारी महथा ने पीटीआई को बताया है कि “फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और बत्तखों समेत कुल 3 हजार 856 पक्षियों को मारने के लिए पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि फार्म में 2 फरवरी से ही पक्षी मरने लगे थे, जिसके बाद उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए. रिपोर्ट आने के बाद वायरस की पुष्टि हुई है।