छत्तीसगढ़ी कलाकार उर्वशी साहू के ड्रायवर की हालत गंभीर, कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक में लगी थी आग
भिलाई नगर, 4 जून । पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत कल शाम औंधी ग्राम में कार और कैप्सूल ट्रक में हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और कैप्सूल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, उसमें आग लग गई। कार में सवार छत्तीसगढ़ी कलाकार और दुर्ग नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर उर्वशी साहू और उनका ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी लगते ही तत्काल दमकल वहां पहुंची और कैप्सूल वाहन की आग को बुझाया गया। पुरानी भिलाई पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि दुर्घटना कल शाम को औंधी गांव में हुई है। लोक कलाकार उर्वशी साहू अपनी इनोवा कार में रायपुर से भिलाई आ रही थीं। दूसरी ओर तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक रायपुर की ओर जा रहा था। औंधी गांव में अचानक सामने आई कार को देखकर ट्रक चालक संभल नहीं पाया और सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की कार सड़क के नीचे गड्ढे में उतर गई और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते उसमे आग लग गई। आग इतनी तेज थी ट्रक पूरी तरह से जल गया। फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

आज सुबह हास्पिटल रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी साहू और उनके ड्राइवर को काफी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उर्वशी की हालत सामान्य है वहीं ड्राइवर को भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के फायर कर्मियों ने ट्रक की आग को बुझाया
फायर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार थाना भिलाई 3 के अंतर्गत ग्राम औंधी में कार और 14 चक्का ट्रक के बीच में एक्सीडेंट हुआ और ट्रक पलट कर खेतों की ओर चले गई जिसमे ट्रक पलटने से ट्रक पर आग पकड़ लिया और ट्रक में दो लोग और कार में चार लोग की फंसने की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मियों को रवाना किया गया वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने ट्रक में फंसे हुए लोगों को निकाला और ट्रक में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया और पास के अस्पताल में घायलों को भेजा गया ट्रक में करीबन 14 लाख का नुकसान हुआ। अग्निशमन कर्मी घनश्याम यादव ,धन्ऊ राम, संतोष साहू, टिकेंद्र साहू का सराहनीय योगदान रहा।

