छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था द्वारा ऑर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने का दिया गया , प्रशिक्षण पूरे देश से शामिल हुए प्रशिक्षणार्थी


छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था द्वारा ऑर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने का दिया गया , प्रशिक्षण पूरे देश से शामिल हुए प्रशिक्षणार्थी

भिलाई नगर 10 मई । छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था के द्वारा आयोजित चार दिवसीय आर्गेनिक समानों से ब्युटी प्रोडक्ट बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम कालीबाड़ी भवन सेक्टर 6 में आयोजित किया था।  समापन समारोह में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था की अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि ये प्रशिक्षण लोगों को आर्गेनिक समानों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा बहुत ही कम पैसों से हम कैसे आसानी से मिलने वाले सब्जी फल एवं हमारे आस पास पाये जाने वाले वनस्पतियों से बयुटी प्रोडक्ट बना सकते हैं। इनकी खासियत यह है कि यह हमारे शरीर को कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं ।घर बैठकर आय में वृद्धि कर सकते हैं।

इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रशिक्षणार्थी आये गोवा, इन्दौर, मनमाड़, हरियाणा, जगन्नाथ पूरी, मध्यप्रदेश, राजनांदगांव, उत्तराखंड, से तथा भिलाई दुर्ग रायपुर, कोरबा से भी प्रशिक्षण लेने प्रशिक्षणार्थी पहुंचे थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में लता ऋषि चंद्राकर, गिताजली सिंग, मालती ठाकुर पार्षद, बोस सर परियोजना अधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन रूपा साहु के द्वारा किया गया ।प्रशिक्षण निर्मला राव  के द्वारा दिया गया।रुना शर्मा उपाध्यक्ष, राजश्रीउपलप्वार, अनिता वर्मा सचिव ,सह सचिव अनिता सिंग, गायत्री साहु, कविता, मिनाक्षी, रूपा दलई, दिपाली मिश्रा कोषाध्यक्ष मौजूद रहीं।