छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योग खेल प्रतियोगिता का समापन, तीनों वर्गों का खिताब दुर्ग ने किया अर्जित, दूसरा राजनंदगांव, तीसरा स्थान बालोद को
भिलाई नगर 1 अगस्त । छत्तीसगढ़ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ द्वारा आचार्य प्रेम नारायण शर्मा की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन कल साईं मंदिर हॉल सेक्टर 6 में हुआ। तीनों वर्गों का खिताब दुर्ग की टीम ने हासिल किया जबकि दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः राजनांदगांव एवं बालोद की टीम रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं विशेष अतिथि विल आई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन अतुल पर्वत थे।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि के योग का प्रचार प्रसार जागरूकता स्वास्थ्य निरोगी रहना केवल योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग से शारीरिक वी मानसिक विकास होता है । आज भारत ऋषि मुनियों का देश है । जिससे योग का आदिकाल से शुरू हुआ योग विश्व के योग गुरु के नाम से जाना जाता है । योग करने से शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती होती है । छत्तीसगढ़ सरकार ने योग आयोग का गठन किया है । और योग के माध्यम से योग शिक्षा स्कूल और कालेजों में योग पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है । जिससे योग का बढ़ावा मिलेगा । खेल में भी योग खेल शामिल किया गया हैं । जिससे योग खेल में भी छत्तीसगढ़ योग के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेगे । छत्तीसगढ़ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय योग खेल भिलाई में कराने के लिए साधुवाद देता हु । इस प्रतियोगिता के माध्यम से योग खेल में भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक योग के प्रतिभावन खिलाड़ी पैदा करे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करे।
अतुल पर्वत ने कहा कि कार्यक्रम में योग को जानने व देखने का अवसर प्राप्त हुआ,सभी योग खिलाड़ियों का योग भी देखने को मिला !मैं आयोजन समिति व विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ व बड़े भाई योग गुरु अजित पंडा का आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
देवेंद्र यादव एवं अतुल पर्वत ने विजयी टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में समाज सेवी , हेमंत शुक्ला, समाजसेवी अशोक महेश्वरी , छत्तीसगढ़ योग खेल संघ के महासचिव अरुण पंडा , अजीत पंडा , कुलदीप मौजूद रहे ।

