सीजी न्यूज ऑनलाइन, 03 फरवरी। 6 माह के सेवा वृद्धि के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। अब उन्हें दूसरे एक्सटेंशन को लेकर कोई खबर नहीं है। समझा जा रहा है कि छत्तीसगढ पुलिस को नया चीफ मिल सकता है। आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को कार्यवाहक डीजीपी का प्रभार दिया जा सकता है। राज्य सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भेजे हैं।
यूपीएससी को पवन देव, अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नामों का पैनल भेजा गया है। अरुण देव गौतम को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

