छत्तीसगढ़ इस जिले में 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, 12 विधानसभा के कार्यकर्ता होंगे एकत्रित

छत्तीसगढ़ इस जिले में 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, 12 विधानसभा के कार्यकर्ता होंगे एकत्रित


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 21 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सक्ती के जेठा में विशालसभा को संबोधित करेंगे इस सभा के लिए तैयारी की जा रही है सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

23 अप्रेल को प्रधनमंत्री मोदी सक्ती जिले के जेठा आएंगे और यहां विशाल सभा को संबोधित करेंगे. यहां विशाल भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. आजादी के बाद सक्ती क्षेत्र में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे और इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस आयोजन को लेकर लगातार तैयारी की जा रही है. साथ ही, मोदी के आगमन को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.पीएम मोदी की सभा में 12 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे. लगातार भाजपा नेता मौके का जायजा लेने पहुंच रहें हैं.