छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर लगाई रोक

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर लगाई रोक


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 21 अगस्त। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज एक बड़ा फैसला किया है। स्वास्थ विभाग ने सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगा दी है। ये डॉक्टर, अपनी ड्यूटी अवधि के दौरान अस्पताल में न जाकर निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। उन्हे किसी निजी नर्सिंग होम में भी प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी। इस आदेश के प्रभावी ढंग से पालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

Oplus_131072