छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का तीन दिवसीय दौरा कल से

<em>छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का तीन दिवसीय दौरा कल से</em>


रायपुर, 1 फरवरी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तीन दिन के प्रदेश दौरे पर कल झारसुगुडा होकर रायगढ़ आ रहे हैं। वे 10 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवेश कर रही राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर तैयारियों के सिलसिले में आ रहे हैं । सचिन कल शाम रायगढ़ में जिला कांग्रेस की बैठक करेंगे। उसके बाद सक्ती, कोरबा आएंगे। जहां बैठक व रात्रि विश्राम के बाद तीन फरवरी को अंबिकापुर से देर रात रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे 4 की सुबह दिल्ली लौट जाएंगे।