*छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शुरू किया नो मास्क नो सेल अभियान, दुकानों में स्टीकर चस्पा कर ग्राहक एवं दुकानदार को किया जागरूक*

*छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शुरू किया नो मास्क नो सेल अभियान, दुकानों में स्टीकर चस्पा कर ग्राहक एवं दुकानदार को किया जागरूक*


छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शुरू किया नो मास्क नो सेल अभियान, दुकानों में स्टीकर चस्पा कर ग्राहक एवं दुकानदार को किया जागरूक

भिलाई नगर 16 जनवरी । छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में नो मास्क नो सेल के अभियान की शुरुआत भिलाई के विभिन्न मार्केट मे कल आकाश गंगा मार्केट से शुरु किया गया। भिलाई चेम्बर की  टीम एवं युवा चेम्बर की टीम के साथ मार्केट के सभी व्यापारियों की दुकानों मे स्टीगर नो मास्क नो सेल चस्पा करते हुए दुकानदार एवं ग्राहकों को जागरूक किया गया। कोरोना की तिसरी लहर को ध्यान में रखते हुए भिलाई चेम्बर ने अपने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि  भिलाई मे लाकडाउन की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए हम सब अपनी दुकानों मे शासन के कोविड के प्रोटोकॉल का अक्षरत पालन करे ।

अभियान में आकाश गंगा सुपेला, चोहान स्टेट चंद्रा मोर्या टाकीज के प्रत्येक दुकानों में डोर टू डोर जाकर स्टीगर चिपकाया गया साथ ही अभियान की जानकारी सेअवगत कराया गया। कोविड काल की तिसरी लहर से सतर्क रहने की आवश्यकता पर युवा चेम्बर की टीम का प्रयास का सभी व्यापारी बन्धु ने वेलकम किया।।इस अभियान मे युवा चेम्बर के अध्यक्ष अंकित जैन, युवा टीम प्रभारी दिलीप केसरवानी,जोन 3 के प्रभारी विनय सिंह, सुनील मिश्रा, हरिश शर्मा,  अक्षय गुप्ता, अंकित बंसल, गुलशन ग्रोवर, निशु पाण्डेय, अमर जीत यादव और साथी सम्मलित रहे। अभियान की जानकारी कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा द्वारा दी गई ।