छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर-अनुदान प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।

विभाग के आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इसके बाद दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

वहीं विद्यार्थियों और शिक्षकों को साल के अंत में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक शीतकालीन अवकाश मिलेगा।

Oplus_16908288

तीनों अवकाश मिलाकर 15 दिन छुट्टी

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में तीनों अवकाशों की अवधि 5-5 दिन निर्धारित की गई है। इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर शिक्षा सत्र 2026-27 में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।

छुट्टियों का पूरा विवरण:

  • दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 — 5 दिन
  • दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 — 5 दिन
  • शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 — 5 दिन

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। आदेश प्रदेश के संबंधित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।