एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 70 हजार रुपए की ठगी, पुरानी भिलाई पुलिस ने ठग के खिलाफ किया जुर्म दर्ज
भिलाई नगर 1 अक्टूबर । पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत डी मार्ट के सामने स्थित एटीएम कैश प्वाइंट पर रुपए आहरण कर रहे वृद्ध से एटीएम कार्ड बदलकर ₹70000 ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। भिलाई 3 पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
प्रार्थी नीलरतन विश्वास पंचशील नगर पश्चिम चरोदा जग्गा टेंट हाउस के पास में रहते हैं। रेलवे की नौकरी से 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। एसबीआई बैंक पदुमनगर भिलाई 3 में खाता है । जिससे पैसा आहरण करने पदुम नगर एसबीआई बैंक के एटीएम डी मार्ट के सामने है 21 सितंबर की दोपहर 12:00 बजे गए हुए थे, जहां एटीएम से तीन बार रुपए निकालने का प्रयास असफल रहा थे । वही खडे हुए युवक ने जिसकी उम्र 30 से 32 साल रही होगी। उसने बुजुर्ग से कहा कि, आपको रुपए निकालना नही आता है कहकर नीलरतन की एटीएम कार्ड को मशीन से निकाल कर बदल दिया और दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया था । फिर पैसा नही निकलने से बुजुर्ग नीलरतन घर चला गया रात्रि को मोबाईल नम्बर पर खाता क्रमांक 30628803297 से 70000/रू निकलने का मैसेज आया। दूसरे दिन नीलरतन ने एसबीआई बैंक पदुम नगर जाकर पता किया तो उनके बैंक खाते से 50000/रू, 10000/रू तथा 10000/रू कुल 70000/रू एटीएम कार्ड से रुपए निकासी की जानकारी हुई। तब एटीएम चेक किया तो उनका एटीएम 21 सितंबर को के दोपहर 12.00 बजे उसी अज्ञात युवक ने बदलकर उनके एटीएम से 70000/रू निकाल कर धोखधडी किया है। जिसकी लिखित शिकायत पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा कल अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।

