सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 08 अप्रैल । छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान को देखते हुए जंगल सफारी के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। जंगल सफारी की सैर करने वाले पर्यटक 9 अप्रैल से सुबह 7 बजे सफारी का आनंद उठा सकेंगे। पहले जंगल सफारी खुलने का समय सुबह 9.30 बजे से था। वहीं अब सफारी ढाई घंटे पहले खुलेगा (7 बजे) और शाम 4 बजे तक लोग जंगल सफारी घूम पाएंगे।
नया रायपुर स्थित नंदनवन जू और सफारी में मैमल्स और रेप्टाइल्स सहित कुल 37 वन्यजीव प्रज़ातियों का खूबसूरत आशियाना है । जंगल सफारी सफारी के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर में बताया कि नंदनवन जंगल सफारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जंगल सफारी प्रबंधन ने वन्य जीव संरक्षण और पर्यटन विकास में प्रयास किए जा रहे हैं।
जानें जंगल सफारी में टिकट दर
नवा रायपुर के जंगल सफारी घूमने के लिए नॉन एसी बस का किराया 100 रुपए है। 12 वर्ष के बच्चों का किराया 25 रुपए है।
एसी बस में सफर करने का किराया 150 रुपए है। 12 साल तक के बच्चों का किराया भी 50 रुपए है।
जू में 12 साल से कम उम्र के बच्चों की एंट्री फ्री है।

