चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने रोजगार बचाने निकाला मशाल जुलूस
भिलाई नगर 30 दिसंबर । जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़ मुक्क्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति द्वारा स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों की उपेक्षा से नाराज होकर आज मशाल जुलूस निकाला गया । यह जुलूस 5.30 बजे सिरसा गेट भिलाई 3 से निकलकर पंचशील नगर में समाप्त हुआ । राज्य सरकार चन्दूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज के संघर्षरत कर्मचारियो को अनदेखा कर रही है। आज मशाल रैली राज्य सरकार को जगाने के लिए निकाली गई। ताकि कर्मचारियो के साथ सौहाद्रपूर्ण वातावरण में बातचीत कर कर्मचारियो के पदस्थापना को को बरकरार रखा जाए । समिति ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रबन्धक शिव चन्द्राकर कर्मचारियो के करोड़ो रुपये को डकार रखा है । अब पल्ला झाड़ कर सरकार के साथ मिलकर पचने का प्रयास कर रहे हैं ।

स्वास्थ्य सचिव आलोक शुक्ला द्वारा बयान दिया गया है कि नर्सिंग स्टाफ का नया भर्ती होगा । जबकि ट्रेनिग सुधा नर्सिंग स्टाफ 4 महीनों से अपने नौकरी बचाने के लिए प्रयासरत है। सरकार अस्पताल को इन पुराने कर्मचारियो से संचालित कर सकता है। सभी विभाग के ट्रेनिग सुधा कर्मचारी रोज अस्पताल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। लेकिन बात समझ से परे है कि पुराने कर्मचारियो से मुख्यमंत्री बात भी नही कर रहे है।ऊपर से सचिव स्तर के अधिकारी नए स्टाफ रखने का बयान देते हैं । आज भी हम लोग मुख्यमंत्री से वार्ता करना चाहते ताकि हमारे पीड़ा का समाधान करें, लोकतान्त्रिक संघर्ष में हमे विश्वास है । कॉर्यक्रम में अनीता, मोहन, दीपा, मिसि, मोनिका, सुनीता, ममता, सुमित, धनुष, देवराज, लक्ष्मण, गुहा, नीलकंठ, गीता, रूचि, रूखमणी, हुब लाल, जय प्रकाश नायर, सुरेन्द्र मोहन्ती, नीरा, खेमिन, कलादास डेहरीया सहित सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

