सीजीपीएससी भर्ती घोटाला : पूर्व चैयरमैन को 14 दिन की जेल

सीजीपीएससी भर्ती घोटाला : पूर्व चैयरमैन को 14 दिन की जेल


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 01 अगस्त 2026। सीजी पीएससी भर्ती घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को प्रवर्तन निदेशालय ईडी की रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

अब ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और कथित अवैध लेन-देन के पहलुओं की गहन जांच आगे बढ़ाएगी। यह मामला पहले से ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच के दायरे में है। सीबीआई ने करीब दो वर्ष पहले पूर्व सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सोनवानी को गिरफ्तार किया था। उनके साथ बजरंग पावर एंड स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि सीजीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर चयनित कराने के लिए कथित तौर पर अवैध तरीके अपनाए गए।