CGNews Breaking : गवर्नमेंट प्रायमरी स्कूल में प्रधान पाठिका के सामने बैठा शिक्षक और पीने लगा शराब 🛑 कैमरा देख बोला – जिसे बताना है बता दो, देखिए विडियो

CGNews Breaking : गवर्नमेंट प्रायमरी स्कूल में प्रधान पाठिका के सामने बैठा शिक्षक और पीने लगा शराब 🛑 कैमरा देख बोला – जिसे बताना है बता दो, देखिए विडियो



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 29 फरवरी। स्कूल में बैठकर शिक्षक के शराब का पैग लगाने का विडियो छत्तीसगढ़ में वायरल हुआ है।

यह बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मचहा स्कूल का मामला बताया जा रहा है जिसमें पदस्थ शिक्षक संतोष कैवर्त खुले आम स्कूल में ही शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला यह शिक्षक सीधे तौर पर कैमरे में चुनौती भी दे रहा है कि कलेक्टर और डीईओ को जो कार्रवाई करना है कर लें, वह किसी से नहीं डरता। संतोष कैवर्त जिस टेबल पर शराब सेवन कर रहा है उसके सामने ही प्रधान पाठिका की भी बैठक व्यवस्था दिखाई दे रही है। शिक्षक टेबल पर चखना और शराब लेकर बैठा हुआ है और पैग लगा रहा है।