CGMSC घोटाला : शशांक चोपड़ा व परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति सीज

CGMSC घोटाला : शशांक चोपड़ा व परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति सीज


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 05 अगस्त। दवा खरीद घोटाला केस में ईडी ने छापेमारी के बाद आरोपी कारोबारी शशांक चोपड़ा और उनके परिवार के सदस्यों की 40 करोड़ की संपत्ति सील किया है। चोपड़ा पिछले तीन महीने से जेल में हैं।

करीब साढ़े 4 सौ से 6 सौ करोड़ के दवा खरीद घोटाले की ईओडब्ल्यू-एसीबी जांच कर रही है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में बड़े सप्लायर मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा, और अन्य 6 लोग जेल में हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी हैं। घोटाले की जांच में अब ईडी की भी इंट्री हुई है।

ईडी ने 30 और 31 जुलाई को छापेमारी कर शशांक चोपड़ा, उनके परिवार के सदस्यों के अलावा स्वास्थ्य अफसरों के कुल 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस पूरे मामले में 40 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

स्वास्थ्य विभाग में 4 सौ करोड़ से अधिक की दवा, और रिजेन्ट खरीद घोटाला मामला विधानसभा में उठा था। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने माना था कि बड़े पैमाने पर अनुपयोगी उपकरणों की खरीदी की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य अफसरों की संलिप्तता को माना था। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इस पूरे मामले में तीन आईएएस अफसरों से पूछताछ की थी। मगर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा जा रहा है कि ईडी इन तीनों अफसरों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।