CGMSC घोटाला : मोक्षित कार्पोरेशन का डायरेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

CGMSC घोटाला : मोक्षित कार्पोरेशन का डायरेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश


सीजी न्यूज ऑनलाइन 29 जनवरी । स्वास्थ्य विभाग के रीएजेंट घोटाले में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर एसीबी ईओडब्लू कोर्ट में पेश किया है। अब ब्यूरो उसे अपनी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। हालांकि रिमांड याचिका पर सुनवाई अभी चल रही हैं। उसे कल ही हिरासत में लिया गया था। उसके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को गलत जानकारी देकर रीएजेंट सप्लाई का टेंडर लेने का केस बनाया गया है।

बताते हैं कि आरोपी की फैक्ट्री नहीं थी, उसके बाद भी उसने 400 करोड़ के रीएजेंट सप्लाई का टेंडर लिया। ईओडब्ल्यू के ऑफिस में दिनभर पूछताछ की जाती रही। मंगलवार को उसके खिलाफ भ्रष्टाचार और कूट रचित दस्तावेजों व फर्जीवाड़े की साजिश का केस दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू की जांच में भी कुछ अफसरों के नाम आए हैं। उनमें वे अफसर शामिल हैं जो 2023 में जब रीएजेंट सप्लाई किया गया तब वे अहम पदों पर पदस्थ थे।