CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल

CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल


🛑निरीक्षक-SI, ASI समेत पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ने जारी की सूची

सीजी न्यूज ऑनलाइन 31 दिसंबर। राजधानी रायपुर में पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है. रायपुर एसएसपी ने एक साथ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया (Chhattisgarh Police Transfer) गया है. नए साल की शुरुआत से ठीक पहले राजधानी रायपुर में पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है. रायपुर एसएसपी ने एक साथ 59 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.

तबादले और नवीन पदस्थापना को लेकर कार्यालय उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जिसके अनुसार, अलग-अलग थानों और इकाइयों में पदस्थ निरीक्षक, एसआई और एएसआई का तबादला गया हुआ है. 4 निरीक्षक, 18 उपनिरीक्षक, 37 सहायक उपनिरीक्षक का तबादला हुआ है.

रक्षित केंद्र के निरीक्षक सतीश सिंह को कोतवाली थाना की जिम्मेदारी मिली है.

कोतवाली थाना में तैनात निरीक्षक एसएन सिंह को कबीर नगर भेजा गया है.

कबीर नगर के निरीक्षक सुनील दास को गंज थाना की जिम्मेदारी दी गई है.

गंज थाना में पदस्थ निरीक्षक भावेश गौतम को यातायात की जिम्मेदारी मिली है.

वहीँ, 37 सहायक उपनिरीक्षक का तबादला हुआ है. मंदिर हसौद, यातायात, सरस्वतीनगर, रक्षित केन्द्र, धरसींवा, खरोरा, सिविल लाईन, तेलीबांधा, अभनपुर, नेवरा, सिलयारी, सिलतरा, आजाद चौक, उरला, कोतवाली, खम्हारडीह, गोलबाजार, खमतराई, कबीरनगर, गंज थाना में नए सहायक उपनिरीक्षक की पोस्टिंग हुई है.