सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 08 जुलाई । कांकेर जिले के ताडोकी इलाके में दो बाईक के मध्य आमने-सामने की भिड़ंत में 3 की मौत हो गई है। वहीं 2 का ईलाज जिला अस्पताल कांकेर में जारी है। शनिवार 6 जुलाई को ताडोकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोन्दानार गांव से 200 मीटर आगे अंतागढ़ से नारायणपुर मार्ग पर दो बाइक में आपस में टकराई थीं, जिससे 5 युवक घायल हो गए थे। पाँचो को अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की मौत हो गई थी। वहीं 4 घायलों को जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया था। इसमें से गंभीर रूप से घायल एक को रायपुर रेफर किया गया, जिसकी भखारा पहुँचते ही रास्ते में मौत हो गई।
तडोकी थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि एक बाईक में ग्राम वरचे के युवक, वहीं दूसरी बाईक में केसेकोड़ी के युवक सवार थे। मृतक तीनों युवक कोइलीबेड़ा क्षेत्र के रहने वाले है।

