सीजी न्यूज ऑनलाइन, 03 अगस्त। जिले में शराब के नशे में ट्रैफिक जवान ने बुलेट चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारी और उत्पात मचाया। इस घटना के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक आरक्षक राज कुमार कंवर को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में राज कुमार कंवर ने अपनी बुलेट से एक कार और एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद, उसने मौके पर लोगों के साथ झगड़ा भी किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने राज कुमार कंवर के खिलाफ कड़ा कदम उठाया और उन्हें निलंबित कर दिया है।

