कोरबा, 25 जून। जन्मदिन पर अपने दोस्त के साथ घूमने निकले युवक बाइक सहित ओवरब्रिज के नीचे गिर गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक 22 वर्षीय आकाश कंवर का 24 जून को जन्मदिन था। वह वह अपने दोस्तों के साथ भैसमा के पास पिकनिक मनाने गया हुआ था। नितेश (24 वर्ष) और आकाश दोनों स्पोर्ट्स बाइक में थे। पिकनिक बनाकर वापसी के दौरान भैसमा ओवर ब्रिज के पास बाइक पहुंचे थे। सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और ओवर ब्रिज से नीचे 25 फीट नीचे गिर गई। 112 की मदद से दोनों घायल युवको को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। उरगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

