CG ख़बर : अवैध हुक्का बार पर छापेमारी, एक नाबालिग सहित 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हुक्का एवं सामग्री जप्त

CG ख़बर : अवैध हुक्का बार पर छापेमारी, एक नाबालिग सहित 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हुक्का एवं सामग्री जप्त


सीजी न्यूज ऑनलाइन 02 दिसंबर । सिविल लाइन पुलिस ने रविवार की देर रात वसुंधरा नगर में एक अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह छापा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मारा गया।

जिसमें मकान मालिक अजय कुमार के घर से संचालित इस हुक्का बार में भारी मात्रा में हुक्का सामग्री और 18,500 रुपये नकद जब्त किए गए।

पुलिस ने मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अपचारी बालक भी शामिल है। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 04, 21 (1), 21 (2), 27 और सिगरेट एवं तंबाकू अधिनियम 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

श्रीकांत (32)
वेदांत शुक्ला (32)
विनोद ठाकुर (28)
प्रिंस कश्यप (25)
शौर्य कश्यप (18 वर्ष, 3 माह)
शुभम माखीजा (24)
अरनव मिश्रा (18 वर्ष, 3 माह)
राज कश्यप (24)
दक्ष कश्यप (18 वर्ष, 2 माह)
विनीत ऐलानी (22)
मकान मालिक अजय कुमार
पुलिस के अनुसार, यह छापेमारी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है, और अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।