CG ख़बर : नामांतरण के लिए पटवारी ₹12000 की रिश्वत लेते पकड़ाया, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्यवाही

CG ख़बर : नामांतरण के लिए पटवारी ₹12000 की रिश्वत लेते पकड़ाया, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्यवाही


सीजी न्यूज ऑनलाइन 27 नवंबर । एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा किया है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में हल्का नंबर 12 के पटवारी पवन पांडेय को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अजय पावले ने जमीन संबंधी काम के लिए पटवारी से संपर्क किया था। पटवारी ने फौती चढ़ाने और नामांतरण के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दोनों के मध्य ₹14000 देने की सहमति बनी थी। पहली किस्त में रिश्वतखोर पटवारी के द्वारा ₹2000 अजय से ले लिए थे। अजय ने इसकी शिकायत ACB से की।

ACB ने जाल बिछाकर पटवारी को पैसे लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी पवन पांडेय को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।