CG News : क्रिकेट में आनलाईन बेटिंग, 5 गिरफ्तार, 6 मोबाइल, लैपटॉप, कैश जब्त

CG News : क्रिकेट में आनलाईन बेटिंग, 5 गिरफ्तार, 6 मोबाइल, लैपटॉप, कैश जब्त


सीजी न्यूज आनलाईन, 08 अप्रैल। पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर कपिल नगर क्षेत्र में छापेमारी की और ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 10 हजार 390 रुपये नगद बरामद किया गया है।

रविवार, पुलिस को सूचना मिली कि कपिल नगर स्थित एक मकान में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताए स्थान पर दबिश दी और एक युवक को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। तलाशी में तीन एंड्रॉइड फोन, तीन कीपैड फोन, सट्टा पट्टी और नकदी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में राजदीप साहू, ग्राम अमलीडीह बलौदा बाजार, किशोर कोयल, ग्राम मोहतरा, बलौदा बाजार, रथ राम साहू, ग्राम गेवरा, बिर्रा, विनय पटेल, ग्राम सिलादेही, जांजगीर-चांपा तथा दिकेश्वर साहू, ग्राम अमलदेही, लोरमी, मुंगेली शामिल हैं।

आरोपियों द्वारा “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु” ऐप के माध्यम से मैच की जानकारी लेकर, ग्राहकों से मोबाइल पर संपर्क कर ओवर, बॉल और विकेट पर सट्टा लगाया जाता था। सट्टा खेलने वालों से पहले ही बातचीत कर रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई जाती थी, और हार-जीत के आधार पर राशि भेजी जाती थी।

पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी भी जुटानी शुरू कर दी है और आगे की वित्तीय जांच जारी है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धाराओं 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।