CG News : सरकारी कर्मियों के इंट्रा-डे शेयर-क्रिप्टो कारोबार पर रोक

CG News : सरकारी कर्मियों के इंट्रा-डे शेयर-क्रिप्टो कारोबार पर रोक


सीजी न्यूज ऑनलाइन 02 जुलाई। राज्य सरकार ने सरकारी अफसर, और कर्मियों के इंट्रा-डे शेयर, या क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है। सरकारी सेवकों के इस तरह के कारोबार को भ्रष्टाचार की श्रेणी में रखा गया है। उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।

बताया गया कि कई सरकारी अफसर-कर्मियों के कार्यालय अवधि में कम्प्यूटर पर इंट्रा-डे (यानी एक दिन में बार-बार खरीद-बिक्री) शेयर क्रिप्टो या अन्य तरह निवेश पत्रों की खरीद बिक्री करते हैं। इस तरह के निवेश पर रोक लगाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए गए हैं। यद्यपि सीधे निवेश पर रोक नहीं है।

सामान्य प्रशासन की ओर से छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस आशय की अधिसूचना प्रकाशित की है।

Oplus_16777216