CG News : हाइवा ने दो बाइक सवार को कुचला, तीन की मौत, दो गंभीर

CG News : हाइवा ने दो बाइक सवार को कुचला, तीन की मौत, दो गंभीर


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 31 जनवरी 2026। सिमगा के निकट तेज रफ्तार की एक हाईवा ने शुक्रवार की रात दो बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसमें तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिमगा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना करीब दस बजे की है। बिलासपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की हाइवा सिमगा के ग्राम भूमिया के दो बाइक सवारों को रौंदते निकल गई।

घटना में भूमिया के ही रहवासी लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हाइवा चालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

घटना के बाद वाहन चालक फरार

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से आरोपी वाहन चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान घनाराम यदु (35), लक्ष्मीनारायण उर्फ भकला (39), देवेंद्र (24) के रूप में की गई है। ये सभी भूमिया गांव के रहने वाले थे। घायलों में भूमिया गांव निवासी ओमप्रकाश (26) और बिटकुनी गांव निवासी अश्वनी साहू (43) शामिल है।

लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को बहुत दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।