रायपुर, 19 जनवरी। पहले पत्नी का गला दबाकर जान ली और फिर उसे फांसी का रूप देने सीलिंग फैन पर लटकाने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम में गला दबाने की रिपोर्ट पर पुलिस के हत्थे चढ़ाई गुढ़ियारी पुलिस को पिछले वर्ष 20 नवंबर को सूचना मिली थी कि सुयश अस्पताल कोटा रोड में उपचार भर्ती श्रीमती रचना शर्मा पति प्रशांत शर्मा उम्र 35 साल निवासी जनता कॉलोनी गुढ़ियारी की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर कायम कर जांच शुरू की।
मृतिका के पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गला दबाकर हत्या करने का लेख होने पर धारा 302, 304 बी, 201 भादवि के कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया। पड़ताल के दौरान आरोपी प्रशांत शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतिका रचना शर्मा का विवाह सन 2018 में प्रशांत शर्मा के साथ हुआ था, शादी के बाद दोनों के
संबंध अच्छे नहीं थे। दोनो में दहेज़ की बात को लेकर आये दिन लड़ाइयां होती थी, जिससे नाराज होकर कुछ समय पूर्व रचना अपने मायके चली गयी थी जिसे प्रशांत वापस लेकर आया था। 19 नवंबर 23 को प्रशांत जब रात में घर आया तो दोनों के बीच लड़ाई हुई जिसे प्रशांत के परिवार वालों ने शांत
कराया । घर वालों के अपने अपने घरों में चले जाने के बाद मृतिका रचना और आरोपी प्रशांत अपने कमरे में थे। तो प्रशांत रोज रोज के झगड़े से मुक्ति पाने के लिये मृतिका की हत्या करने की योजना बनाया और पहले मृतिका को हाथ मुक्को से मारकर अपने हाथों
से गला दबाया बाद उसके दुपट्टे से उसका गला दबाया। उसके बाद घटना को छिपाने की नीयत से मृतिका को उसके दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन में लटका कर उसे नीचे से पकड़कर घरवालों को आवाज देकर बुलाया और परिजनो की सहायता से सुयश अस्पताल में मृतिका को उपचार हेतु भर्ती कराया जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी। मामले मे आरोपी
मृतिका के पति प्रशांत शर्मा के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से द 18 जनवरी 24 को आरोपी प्रशांत शर्मा पिता रामस्नेही उम्र 40 साल निवासी जनता
कॉलोनी तिलक नगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
CG खबर : पत्नी का गला दबा कर ली जान फिर लटकाया फांसी पर, आरोपी पति गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में खुलासा

