CG ख़बर : लोन में सब्सिडी दिलाने के नाम पर सवा 3 लाख की ठगी, पकड़े गए आरोपियों में एक भिलाई से

CG ख़बर : लोन में सब्सिडी दिलाने के नाम पर सवा 3 लाख की ठगी, पकड़े गए आरोपियों में एक भिलाई से


सीजी न्यूज ऑनलाइन 06 दिसंबर । लोन में सब्सिडी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए का धोखाधड़ी करने के आरोपियों को किया जांजगीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा -420, 34, 120बी भादवि 318 (4), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जांजगीर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी देवप्रसाद साहू निवासी तिलाई थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी दिनेश सरकार, प्रमोद अग्रवाल, अभिजीत बंछोर व उसके साथियों द्वारा नमो एग्रीकल्चर प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी देवेंद्र नगर रायपुर में मछली व मोती पालन करने के लिए लोन लेने से 60 प्रतिशत सब्सिडी दिलाने का हवाला दिया था। वर्ष 2023 में अलग अलग व्यक्तियों से 3,28,000/- रुपया लेकर धोखाधड़ी किया है, पैसा वापस मांगने पर नहीं किया जा रहा है रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 922/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


जांजगीर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पुछताछ की। मछली व मोती पालन के नाम पर लोन दिलाने के नाम पर रकम लेना आरोपियों ने स्वीकार किया। आरोपियोे के कब्जे से बैंक स्टेटमेंट, कम्युटर, मानिटर , सीपीयू को बरामद किया गया है।
विवेचना दौरान आरोपी

(1) दिनेश सरकार 36 वर्ष निवासी अभिजात अपार्टमेंट न्यु शांतीनगर रायपुर, थाना सिविल लाईन रायपुर हाल मुकाम नमो एग्रीकल्चर प्रा.लि.करसन चेबंर देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर

(02) प्रमोद अग्रवाल 45 वर्ष निवासी महोबा बाजार, थाना सरस्वती नगर रायपुर

(03) अभिजीत बंछोर 32 वर्ष निवासी प्लाट न 15 सड़क 20 दयानगर रिसाली भिलाई थाना-नेवई भिलाई दुर्ग के विरुध्द अपराध धारा सदर का प्रर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी कर 5 दिसंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

2 साल पहले ही कंपनी छोड़ चुका हूं – अभिजीत बन्छोर

अभिजीत बन्छोर ने इस पूरे मामले में कहा कि NAMOO Group में’ सिर्फ state head के पद पर Employee था। 2 साल काम पहले कंपनी छोड़ चुका है उसे इस पूरे मामले में जबरिया फंसाया गया । कंपनी का एम्पलाई रहते हुए चूंकि मैं state head था और field पर में रहता था इसलिए उसका नाम लिया गया। सभी पैसे Compary में जमा किया गया है। जिसका पूर्ण विवरण और दस्तावेज मेरे पास है। आरोपी कंपनी का Director दिनेश सरकार है। कंपनी छोड़ने के कारण कंपनी प्रबंधन नाराज था इसलिए जानबूझकर कंपनी प्रबंधन के द्वारा मेरा नाम घसीटा गया है। जबकि इस पूरे मामले में मेरा कोई लेना देना नहीं है। Director के द्वारा पैसे वापस कर दिया गया है।