CG ख़बर : गौ- वंश की हत्या : मांस खाने आयोजित की थी दावत, 14 आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस ने

CG ख़बर : गौ- वंश की हत्या : मांस खाने आयोजित की थी दावत, 14 आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस ने


सीजी न्यूज ऑनलाइन 25 नवंबर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गोवंश की हत्या कर उसका मांस खाने के आरोप मे 14 लोगो को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों ने एक राय होकर दावत का आयोजन किया था। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अनेकों बर्तन में रखा गौमांस, टांगी, लोहे का बैठी एवं गौ-वंश का अवशेष जप्त, किया है। मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहराखार का है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि 24 नवम्बर को नारायणपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेहराखार में आरोपी अशविन कुजूर के घर में गौ-वंश को काटकर खाने के लिये मांस बना रहे हैं, सूचना पर पुलिस कि टीम द्वारा आरोपी अशविन कुजूर के घर दबिश दी। जहाॅं पर रोहित कुजूर, संजय कुजूर, अशविन कुजूर, अनुरंजन कुजूर, दीप कुमार तिर्की, बरथोलुयिस लकड़ा, प्रकाश तिर्की, पोलडेक लकड़ा, रानू कूजूर, अजमेस लकड़ा, संदीप कुजूर, तेलेस्फोर कुजूर, नवीन मिंज, आशीष टोप्पो सभी को मौके पर मिले जो गौवंश को धारदार हथियार से काटकर एक बोरे में रखे थे एवं 5-5 किलो का मांस दो अलग-अलग कड़ाही में तैयार कर रखे हुये थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से 10 किलो गौ-मांस, 1 टांगी, 2 नग बैठी, सफेद प्लास्टिक बोरा में गौ-वंश का अवशेष को जप्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज गया है।