CG ख़बर : जिंदल स्टील में खौलता फ्लाईएश गिरा, एक कर्मी की मौत, 2 झुलसे

CG ख़बर : जिंदल स्टील में खौलता फ्लाईएश गिरा, एक कर्मी की मौत, 2 झुलसे


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 01 दिसंबर। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर ग्राम पतरापाली स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांटके एस एम एस प्लांट में काम कर रहे तीन लोगों पर खौलती हुई फ्लाई ऐश गिरने से एक की मौत हो गई और साथ में काम कर रहे दो अन्य भी झुलस गए, जिसमें एक को रायपुर भेज दिया गया है और दूसरे का इलाज जिंदल के ही अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है एस एम एस प्लांट में शनिवार रात करीब आठ बजे अशोक केवट फीटर के उपर गर्म फ्लाईएश गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना में वहां काम कर रहे एक साईड इंजीनियर तथा एक श्रमिक भी गर्म फ्लाईएश की चपेट में आ जाने से झुलस गए, इसमें एक की स्थिति गंभीर है और दूसरा का इलाज किया जा रहा है। पूरी घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आती है।

मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक किरोड़ीमल निवासी अशोक कुमार केंवट (39) जिंदल स्टील एंड प्रायवेट लिमिटेड में पिछले करीब 15-16 साल से ठेकेदार के अधीन प्लांट में फीटर का काम करता था। शनिवार की रात साईड इंजिनियर दीपक यादव व एक अन्य श्रमिक के साथ वह प्लांट में काम कर रहा था। तभी अचानक गर्म फ्लाईएश अशोक के उपर भरभरा कर गिर गया।
अचानक घटी इस घटना में गंभीर रूप से झुलस जाने से अशोक केवट की मौके पर मौत हो गई। गर्म फ्लाईएश की चपेट में साईड इंजिनियर दीपक यादव अस्सी प्रतिशत से अधिक झुलस गया। इस घटना के बाद मामले की जानकारी प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और मृतक व घायल को जिंदल अस्पाल लाया गया। जहां दीपक को ईलाज के लिए डॉक्टरों ने रायपुर रिफर किया है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
मृतक की पत्नी ललिता और भाई राजेश ने आरोप लगाया कि प्रबंधन श्रमिकों को आठ घंटे की बजाय बारह घंटे तक काम करने का दबाव बनाता है और दबाव में काम करने वाले श्रमिक मानसिक तनाव से काम करते हैं।


इस मामले में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक हेमंत वर्मा ने घटना की पुष्टि तो की लेकिन अभी उनके पास पूरी जानकारी नहीं होने की बात कही है।