CG News : SDM कार्यालय का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते ACB के ट्रैप में फंसा

CG News : SDM कार्यालय का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते ACB के ट्रैप में फंसा


सीजी न्यूज ऑनलाइन 02 जनवरी 2026 । जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़ के एसडीएम कार्यालय का बाबू प्रथम किस्त 1 लाख की रिश्वत लेते हुए ACB ट्रैप में आज फस गया। रजिस्ट्री नियमतः नहीं होने का भय दिखाकर पीड़ित से 2 लाख रुपए देने के लिए दबाव बना रहा था।

प्रार्थी राजू कुमार यादव, निवासी ग्राम अमलीटिकरा, तहसील धर्मजयगढ़, जिला रायगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा अपने नाम पर ग्राम अमली टिकरा में एक जमीन क्रय की थी, जिसकी रजिस्ट्री उपरांत उसके नाम पर नामांतरण भी हो चुका था। एसडीएम कार्यालय धर्मजयगढ़ के बाबू अनिल कुमार चेलक द्वारा प्रार्थी को बुलाकर यह कहा गया कि जिस जमीन को वह खरीदा है वह गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई है जिसके संबंध में उसके एवं विक्रेता के खिलाफ एक शिकायत हुई है। शिकायत नस्तीबद्ध करने के बदले में उसे 2 लाख रुपए रिश्वत के रूप में देने पड़ेंगे। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी से प्रथम किश्त के रूप में 1 लाख रूपये लेने हेतु सहमति बनी। आज ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी बाबू अनिल कुमार चेलक को 1 लाख रू. रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम (2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।