CG Liquor Scam : चैतन्य बघेल को 14 दिन की जेल, 18 को हुई थी गिरफ्तारी

CG Liquor Scam : चैतन्य बघेल को 14 दिन की जेल, 18 को हुई थी गिरफ्तारी


सीजी न्यूज ऑनलाइन 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले ED ने चैतन्य से 5 दिन तक पूछताछ की थी।

बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने कोर्ट में बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पेश की गई अर्जी पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि ED ने बिना समन दिए चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया। इसके लिए जो तीन आधार बताए गए, वे तथ्यात्मक रूप से कमजोर हैं। ED ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया।

आपको बता दें कि ED ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को मंगलवार को पुनः विशेष कोर्ट में पेश किया। बीते 18 जुलाई को गिरफ्तार करने के बाद चैतन्य की पांच दिन की रिमांड आज खत्म हो रही थी। इस दौरान भूपेश बघेल और समर्थक कोर्ट परिसर में मौजूद रहे।

ईडी ने अपने चालान में कहे अनुसार चैतन्य पर पूछताछ में सहयोग न करने की बात कहते हुए पुनः रिमांड मांगी। इस पर कोर्ट ने चैतन्य को जेल भेज दिया। चैतन्य को, ईडी अपने जोनल कार्यालय नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर में रखकर पूछताछ कर रही थी।