सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 18 अप्रैल। कांकेर में कांग्रेस के पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी ने पार्टी छोड़ दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शिशुपाल शोरी अब भाजपा जॉइन करेंगे। रायपुर में गुरुवार शाम को उन्हें सदस्यता दिलाई जाएगी। शोरी सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा जॉइन करेंगे। शिशुपाल शोरी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर वे भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं।
आपको बता दें शिशुपाल को पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ था। वो अक्सर भाजपा को उसकी नीतियों की वजह से घेरा करते थे। शिशुपाल IAS अफसर रह चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वे राजनीति में आ गए और कांग्रेस में सक्रिय रहे। आदिवासी समुदाय के शिशुपाल शोरी कई सामाजिक पदों पर रहे हैं। समाज में उनकी पैठ अच्छी है। ऐसे में जब कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है, उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है।
CG BrEaKiNg 🛑 भूपेश सरकार में संसदीय सचिव और कांग्रेस प्रवक्ता, Ex IAS शिशुपाल शोरी ने कांग्रेस को कहा – “टाटा 👋🏻🖐🏻, अब BJP ज्वाइन करेंगे”🟩 आठ दिन पहले धीरे से दिया जोर का झटका 🔷 26 को है मतदान

