CG Breaking News : सीमेंट पोल से भरी ट्रक कार पर पलटी, चार की मौत, जांच और बचाव में जुटी पुलिस

CG Breaking News : सीमेंट पोल से भरी ट्रक कार पर पलटी, चार की मौत, जांच और बचाव में जुटी पुलिस


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 10 मार्च। धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे 30 में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही सीमेंट पोल से भरी ट्रक कार के ऊपर पलट गई। जिसमें कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में फंसे शव निकालने में पुलिस व स्थानीय लोग जुटे हुए है।

पुरूर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार दिल्ली से बस्तर घूमने गए थे। वापस लौटने के दौरान मरकाटोला घाटी के पास सीमेंट पोल से भरी ट्रक कार के ऊपर पलटने से हादसा हुआ। पुरुर थाना क्षेत्र मरकाटोला घाटी के पास ये हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मरकाटोला के पास
बनाए नए सड़क में मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया है तथा पुराने मोड वाले सड़क पर यह हादसा हुआ है। पूरे मामले में पुलिस की टीम मौके पर ही राहत कार्य में जुटी हुई है। मृतकों और घायलों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई हैंl