CG Breaking News : सूखे नहर में गिरी तेज रफ्तार बाइक, सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत, कोलकाता के थे रहने वाले, जांच में ड्यूटी पुलिस

CG Breaking News : सूखे नहर में गिरी तेज रफ्तार बाइक, सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत, कोलकाता के थे रहने वाले, जांच में ड्यूटी पुलिस


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 13 मार्च। सोंढूर बांध के सूखे केनाल में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार पश्चिम बंगाल के तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोड़रा-सांकरा में पानी टंकी निर्माण करने के लिए कलकत्ता के कुछ परिवार यहां कुछ दिनों से ठहरे हुए है। आज इस परिवार के तीन युवक गांव के किसी व्यक्ति से बाइक मांगकर कार्य को लेकर शाम करीब सात बजे ग्राम सांकरा आ रहे थे, तभी उनकी बाइक बोड़रा व सांकरा मार्ग में सोंढूर नदी के नहर में अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना स्थल पर ही तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि नहर में पानी नहीं है। नहर सूखा है। दुर्घटना में चोटें आने की वजह से मौत हुई है। घटना के बाद इसे देखने राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर नगरी पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों के शव को नहर से निकलकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए चीरघर नगरी लाया गया। 14 मार्च को स्वजन के समक्ष पोस्टमार्टम किया जाएगा, तत्पश्चात शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। पुलिस व लोगों की मानें, तो तीनों युवक पश्चिम बंगाल कलकत्ता क्षेत्र के है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों की मानें, तो नहर केनाल में टर्निंग है, ऐसी संभावना है कि बाइक चालक समझ नहीं पाया होगा और बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।