सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क । 01 अप्रैल। आईपीएल क्रिकेट के दिल्ली एवं चेन्नई के मध्य खेले जा रहे हैं मैच पर सट्टा लगाते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है । दोनों ही आरोपियों के पास से नकद 35,000 रूपये, 02 मोबाइल कुल 2,07,000 रूपये का मशरूका जप्त किया गया।
साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ढिमरापुर चौक पर आरोपी गौरव देवांगन पिता हेमन्त देवांगन उम्र 30 वर्ष साकिन पैलेस रोड गद्दी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ को दिल्ली और चेन्नई के मध्य आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया है । आरोपी गौरव देवांगन से ₹15,000 नगद एवं वनप्लस मोबाइल कीमत करीब 42,000 रुपए तथा जिंदल रोड ढिमरापुर चौक के पास आरोपी अजहर मोहम्मद पिता हुसैन मोहम्मद उम्र 26 वर्ष साकिन इंदिरानगर गंगाराम तालाब के पास थाना कोतवाली रायगढ़ को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा मोबाइल पर नोट करते पकड़ा गया है। जिसके पास से नगद रकम ₹20,000 और एक आईफोन 13 प्रो मैक्स कीमती करीब 1 लाख 30 हजार रुपए का जप्त किया गया है । आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप ऐप पर क्रिकेट सट्टा खिलाने का लिंक मिला है । आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है । दोनों कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा में लगे रकम समेत कुल 2 लाख 07 हजार रूपये की मशरूका की जप्ती की गई है ।
सीएसपी आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, राजेश पटेल, आरक्षक नवीन शुक्ला, प्रशांत पंडा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, महिला आरक्षक मेनका चौहान शामिल थे ।

