CG Breaking News : कुएं से लकड़ी निकालना उतारे पांच ग्रामीणों की मौत, जहरीली गैस रिसाव की आशंका, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

CG Breaking News : कुएं से लकड़ी निकालना उतारे पांच ग्रामीणों की मौत, जहरीली गैस रिसाव की आशंका, मुख्यमंत्री ने जताया शोक


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 5 जुलाई। जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर है। कहा जा रहा है कि ग्रामीण कुएं में लकड़ी निकालने उतरे थे। जहरीली गैस से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है।
सीएम विष्णुदेव साय ने घटना को अत्यंत दुःखद बताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से कुंए का उपयोग नहीं हो रहा था और उसे ढंक दिया गया था। जहरीली गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। पुलिस भी पहुंची है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आसपास लोगों से और भी जानकारी जुटा जा रही है कैसे इतनी बड़ी घटना घट गई और ग्राम किकिरदा की इस घटना से पूरे गांव सकते में है।

एसडीओपी यदुमनी सिदार ने बताया कि रामचंद्र जायसवाल 60 वर्ष कुएं के अंदर लकड़ी निकालने के लिए घुसा था। परंतु गैस का रिसाव होने से वह बेहोश हो गया। उसके बाद पत्नी ने बचाने के लिए शोर मचाया। तब पड़ोसी व अन्य उसे बचाने के लिए घुसे। परंतु कोई भी जिंदा नहीं बचा।
पड़ोसी रमेश पटेल रामचंद्र को बचाने के लिए घुसा था उसके बाद उसके दो बेटे राजेंद्र एवं जितेंद्र भी अंदर गए काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पड़ोसी टिकेश्वर भी अंदर चला गया। पांचो बाहर नहीं आ सके।