CG Breaking News : कुल्हाड़ी से काटकर एक ही परिवार के पांच की हत्या, आरोपी ने घटनास्थल पर ही फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG Breaking News : कुल्हाड़ी से काटकर एक ही परिवार के पांच की हत्या, आरोपी ने घटनास्थल पर ही फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 18 मई। नगर से 35 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार जिले के ग्राम थरगांव निवासी हेमलाल साहू सहित उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से कटकर कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक ने साहू के घर पर ही एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि थरगांव में हेमलाल साहू अपने परिवार के साथ जीवन गुजर बसर करते थे। उनकी पत्नी जगमुखी साहू ग्राम में ही मितानिन के पद पर कार्य करती थी।

शुक्रवार की रात यह परिवार अपने घर में ही था। रात खाना खाकर अपनी एक पुत्री मीरा जो कि मंदबुद्धि थी और दूसरी विवाहित पुत्री ममता जो कि कुछ दिन पूर्व ही अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ ससुराल सरसींवा से मायके आयी थी। रात में खाना खाकर पूरा परिवार घर में ही सोए थे।
इस बीच पड़ोस के रहने वाला मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर (27) मृतक परिवार के घर पहुंच गया और घर के सभी सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में परिवार के सभी 5 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी को मारने के बाद आरोपी मनोज खुद भी मृतकों के कमरे के ही एक कोने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के कारणों के बारे में घटनास्थल के आसपड़ोस में कुछ रहवासियों ने आरोपी मनोज का इस परिवार से किसी एक से एकतरफा प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल घटना की सम्पूर्ण अधिकृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

सलिहा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। संभवतः किशनपुर हत्याकांड के बाद क्षेत्र की यह सबसे ख़ौफनाक घटना है।